लाॅकडाउन खुलते ही घरों में कैद लड़कियां अचानक लापता,जानिए पूरा मामला

हल्द्वानी,VON NEWS : लाॅकडाउन के दौरान घरों में बंद हल्द्वानी की 14 लड़कियां अचानक गायब हो गईं। स्वजनों ने पुलिस थानों में उनकी गुमशुदगी भी करा दी थी। बाद में पता चला कि अपने प्रेमी से संग फरार हैं। जब मामला सखी वन स्टाप सेंटर पहुंचा तो जैसे-तैसे समझाने के बाद इन लड़कियों को घर भेजा गया।

14 से 30 साल की हैं लड़कियां

जब पुलिस ने इन लड़कियों को बरामद किया तो वन स्टाप सेंटर कठघरिया में भेजा गया। इसमें से चार लड़कियां नाबालिग थी। एक की उम्र 14 साल थी। कुछ लड़कियां की उम्र 30 साल भी थी।

प्रेमी के संग जाने में बुराई ही क्या

वन स्टाप सेंटर में पहुंची हल्द्वानी की ही 18 साल की लड़की की जब काउंसलिंग हो रही थी, तो उसका कहना था कि प्रेमी संग जाने में बुराई क्या है? हम अपनी मर्जी से गए थे। घरवालों ने जबरदस्ती गुमशुदगी दर्ज करा दी

परिवार को समझाने में लगा समय- जोशी

सखी वन स्टाप सेंटर हल्द्वानी की प्रबंधक व काउंसलर सरोजनी जोशी का कहना है कि जब इन लड़कियों को बरामद करने के बाद पुलिस यहां छोड़ गई तो कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सबसे पहले तो कोरोना होने का खतरा था। कोरोना टेस्ट कराया गया। ई लड़कियां तो घर जाने को तैयार नहीं हुई। कई बार इनकी काउंसलिंग की गई। इनके स्वजनों को बुलाया गया। उनकी भी काउंसलिंग हुई। कड़ी मशक्कत के बाद इनके स्वजनों को समझाया तो तब जाकर स्वजन लड़कियों को घर ले जाने को तैयार हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button