आज दिल्ली-देहरादून हाईवे जाम करेंगे किसान पढ़े पूरी खबर
VON NEWS: कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू (टिकैत) आज शुक्रवार को मंगलौर गुड़ मंडी के बाहर विरोध प्रदर्शन कर हाईवे जाम करेगी। वहीं, उत्तराखंड किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने किसानों के साथ मिलकर रुड़की स्थित शताब्दी द्वार पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। इसके अलावा राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की ओर से भी जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
चंडीगढ़ जा रही कई बसें बीच रास्ते से लौटीं
पंजाब में जारी किसान आंदोलन का असर परिवहन निगम की बसों पर भी पड़ा है। किसानों के आंदोलन के चलते देहरादून से पंजाब, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर जा रही दर्जनभर बसें पांवटा साहिब और कालाहम्ब से ही लौट आईं।
परिवहन निगम अधिकारियों के मुताबिक कालाहम्ब में बसें किसान आंदोलन के चलते लगे जाम में फंस गईं। चालकों परिचालकों के लाख अनुरोध के बावजूद आंदोलन कर रहे किसानों ने गाड़ियों को आगे नहीं जाने दिया। ऐसे में यात्री को वहीं उतर गए।
सूचना मिलने पर अधिकारियों को चंडीगढ़ व पंजाब के विभिन्न स्थानों को जा रही बसों को पांवटा साहिब में ही रुकवा दिया। सूत्रों के मुताबिक चंडीगढ़ जा रही कुछ बसों को बुधवार को भी किसानों के आंदोलन के चलते वापस देहरादून लौटना पड़ा था।