मध्य प्रदेश के उमरिया में सड़क हादसा; शादी से लौट रही बस पलटी,पढ़िए पूरी खबर
उमरिया,VON NEWS: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक शादी-समारोह से लौट रही बस पलट गई। इस हादसे में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई और लगभग 45 लोग घायल हो गए। इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने इस जानकारी दी। अमरपुर पुलिस थाना के तहत आने वाले मरहाई मोड़ पर यह हादसा हुआ। बस में सवार लोग शहडोल के निवासी हैं और वे सतना से दुल्हन लेकर लौट रहे थे।
पुलिस के अनुसार ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों और पुलिस द्वारा कम से कम 46 यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया और बरगी के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। यहां एक 65 वर्षीय महिला, राम बाई गुप्ता ने दम तोड़ दिया।
इसके अलावा 45 घायलों में से 20 से 25 लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए नजदीकी कटनी जिले में ले जाया गया। दुर्घटना के बाद बस चालक फरार हो गया। पुलिस उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है।