ऋषि कपूर को याद कर फिर भावुक हुईं नीतू कपूर, कहा-

VON NEWS: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पति और हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर को याद करती रहती हैं। एक बार फिर से नीतू कपूर ने ऋषि कपूर को याद किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट लिखकर दिग्गज अभिनेता को याद किया है।

नीतू कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की हैं। इस तस्वीर में वह अपना मेकअप करवाती हुई दिखाई दे रही हैं। नीतू कपूर की यह तस्वीर उनकी बहुचर्चित फिल्म जुगजुग जियो के सेट की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने ऋषि कपूर के साथ बेटी रिद्धिमा और बेटे रणबीर कपूर को भी याद किया है।

नीतू कपूर ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘काफी सालों बाद सेट पर वापसी, नई शुरुआत और फिल्मों का जादू। मैं तुम्हारे प्यार और उपस्थिति को महसूस करती हूं। मां से लेकर कपूर साहब तक, रणबीर हमेशा मेरे साथ रहे। अब मैं खुद को खुद से ही ढूंढता हूं। थोड़ी डरी हुई हूं, लेकिन मुझे पता है आप हमेशा मेरे साथ हैं।’ सोशल मीडिया पर नीतू कपूर का यह पोस्ट वायरल हो रहा है।

अभिनेत्री के कई फैंस उनके इस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि इस साल हिंदी सिनेमा ने अपने कई बेहतरीन कलाकारों को खो दिया। उनमें से एक कलाकार ऋषि कपूर थे। ऋषि कपूर बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक थे। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया और बड़े पर्दे पर अमिट छाप छोड़ी, लेकिन 30 अप्रैल को उन्होंने इस दुनिया को अलिवदा कह दिया।

गौरतलब है कि ऋषि कपूर का निधन 67 साल की उम्र में हुआ था। उन्होंने मुंबई के एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में आखिरी सांस ली थी। ऋषि कपूर के निधन ने उनके बहुत से फैंस को हैरान कर दिया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button