जवानों संग दिवाली मनाने जैसलमेर जा सकते हैं पीएम मोदी,जानिए

VON NEWS: इस साल की दिवाली खास होने जा रही है, क्योंकि इस बार यह महामारी के दौर में मनाई जाएगी। ऐसे ही मुश्किल दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल की तरह इस साल भी जवानों के साथ दिवाली मना सकते हैं। माना जा रहा है कि पीएम मोदी इस बार जैसलमेर सीमा पर जवानों के साथ दीप पर्व मना सकते हैं।

पीएम मोदी के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत, सेना प्रमुख एमएम. नरवणे भी वहां मौजूद रह सकते हैं। बता दें कि इससे पहले भी कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली का त्योहार देश की सीमा पर तैनात जवानों के साथ मनाते आए हैं। प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड समेत कई जगहों पर जाकर जवानों के साथ दिवाली मना चुके हैं।

प्रधानमंत्री मोदी जवानों को इस मौके पर अपने हाथ से मिठाई खिलाते हैं और उनसे बात करते हैं। बता दें कि पिछले कई दिनों से भारत और चीन के बीच तनाव का माहौल है और अगर ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे तो उनका मनोबल बढ़ेगा।

पिछले साल राजौरी में मनाई थी

पीएम मोदी ने वर्ष 2019 में दिवाली जम्मू—कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा पर तैनात जवानों के साथ व 2018 में उत्तराखंड सीमा पर तैनात जवानों के साथ मनाई थी। 2017 में वह कश्मीर के गुरेज सेक्टर गए थे और वहां तैनात जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button