अमेरिका में रिकॉर्ड डेढ़ लाख से ज्यादा मामले सामने आए, जानें

वाशिंगटन,VON NEWS: अमेरिका में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस (COVID-19) के रिकॉर्ड मामला सामने आए हैं। देश के सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार गुरुवार को एक लाख 52 हजार नए मामले सामने आए। कोरोना महामारी शुरु होने के बाद पहली बार किसी देश में डेढ़ लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

देश में महामारी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है।  देश में 4 नवंबर से हर दिन एक लाख से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। अब तक कुल एक करोड़ पांच लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और दो लाख 42 हजार 622 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका पर कोरोना की सबसे ज्यादा मार पड़ी है।

कोविड ट्रैकिंग प्रोजेक्ट के अनुसार, अमेरिका के अस्पतालों  में गुरुवार को  कोरोना से संक्रमित रिकॉर्ड 67,096 मरीज भर्ती हुए। इस बीच, हर दिन कोरोना के कारण हजार से अधिक लोगों की मौतें भी हो रही हैं। इलिनोइस के गवर्नर जेबी प्रित्जकर ने कहा है कि वह जल्द ही राज्य में स्टे एट होम का आदेश जारी कर सकते हैं, जहां पिछले सप्ताह में 75,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।

46 राज्यों में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे है, जबकि अन्य चार में इसके मुकबाले हालात थोड़े ठीक हैं। किसी भी राज्य में मामलों में गिरावट देखने को नहीं मिल रही  है। पेंसिल्वेनिया, इंडियाना और मिनेसोटा सभी गुरुवार को एक दिन कोरोना के नए मामलो का रिकॉर्ड बनाया।

दुनियाभर में कोरोना के पांच करोड़ 26 लाख मामले

दुनियाभर में अब तक कोरोना के पांच करोड़ 26 लाख मामले सामने आए हैं। वहीं 12 लाख 91 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका के बाद भारत कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां 86 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गे हैं। वहीं एक लाख 28 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा ब्राजील में 57 लाख से ज्यादा, फ्रांस 19 लाख से ज्यादा, रूस में 18 लाख से ज्यादा, स्पेन में 14 लाख से ज्यादा अर्जेंटिना में 12 से ज्यादा, यूके में 12 लाख 60 हजार मामले, कोलंबिया में 11 लाख 65 हजार से ज्यादा और इटली में 10 लाख 28 से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button