जानें, कौन हैं बाइडन प्रशासन के ‘नवरत्‍न’, इनके कंधों पर होगी बड़ी जिम्‍मेदारी, क्‍या है

वाशिंगटन,VON NEWS: भले ही अमेरिका के नए राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने अभी राष्‍ट्रपति पद की शपथ न ली हो, वह विधिवत देश के राष्‍ट्रपति न बने हो, लेकिन यह उम्‍मीद की जा रही है कि वह कुछ हफ्तों में अपने मंत्रिमंडल के कुछ प्रमुख पदों के नाम की घोषणा कर सकते हैं।

यह कयास लगाए जा रहे हैं कि उनकी कैबिनेट में कुछ भारतीय मूल के सदस्‍य भी शामिल होंगे। बाइडन ने व्‍हाइट हाउस में एक ऐसे प्रशासन का वादा किया है जो देश की विव‍िधता को दर्शाने में सक्षम होगा। उम्‍मीद की जा रही है कि बाइडन जनवरी के प्रथम सप्‍ताह में राष्‍ट्रपति पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे। आइए जानते हैं कि उनके मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए कौन प्रमुख दावेदार हैं। उनकी क्‍या खासियत हैं ? भारत से उनका क्‍या लिंक है ?

रॉन क्लैन को व्‍हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्‍टाफ बनाया

हालांकि, बाइडन ने अपने प्रशासन के निर्माण की शुरुआत बुधवार को ही कर दिया था। अमेरिका के नए राष्‍ट्रपति ने रॉन क्लैन को व्‍हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्‍टाफ बनाकर इसका शुभारंभ किया। इसके साथ ही बाइडन प्रशासन के लिए होड़ शुरू हो गई है। इस होड़ में कई ऐसे चेहरे भी शामिल हैं, जिन्‍होंने चुनावी कैंपेन में बाइडन का साथ दिया। अब वह बाइडन प्रशासन में जाने को तैयार है। अब यह देखना दिलचस्‍प होगा कि दुनिया के सबसे ताकतवर बाइडन की टीम में प्रमुख पदों के लिए शीर्ष दावेदार कौन है।

सुसान राइस : बाइडन की संक्षिप्‍त सूची में सुसान राइस का नाम भी जरूर शामिल होगा। राइस पूर्व राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और कई देशों में अमेरिकी राजदूत रहे। अमेरिकी विदेश नीति की उनको अच्‍छी समझ और जानकारी है। इसका गहन अनुभव है। वर्ष 2012 में लीबिया के बेंगाजी में अमेरिकी मिशन में उनकी अहम भूमिका थी। इसे लेकर उनकों रिपब्लिकन के विरोध का सामना करना पड़ा था।

विलियम बर्न्‍स : अमेरिकी विदेश सेवा के अधिकारी व पूर्व उप सचिव रहे। बर्न्‍स लंबे समय तक रूस में राजदूत रहे। उन्‍होंने वर्ष 2015 में ईरान परमाणु समझौते का मार्ग प्रशस्‍त किया। मौजूदा परिस्थितियों में उनकी अहम भूमिका हो सकती है। खासकर तब जब अमेरिका का रूस और ईरान के बीच तनाव चरम पर है, ऐसे में उनका दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्‍य बनाने में अहम रोल हो सकता है। कार्नेगी एंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस के अध्यक्ष हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button