उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत,पढ़े पूरी खबर

लखनऊ,VON NEWS: उत्तर प्रदेश में कोरोना काल के बीच महंगी बिजली का झटका नहीं लगेगा। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बुधवार को निर्णय लिया है कि इस साल वर्तमान बिजली टैरिफ आदेश ही लागू रहेगा। यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को दीपावली पर बड़ी राहत देते हुए आयोग ने फैसला किया है कि इस साल न बिजली महंगी होगी और न स्लैब बदलेगा। घरेलू से लेकर उद्योग के सभी उपभोक्ताओं की बिजली दरें पिछले साल की तरह ही रहेगी।

उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग बुधवार को बिजली दर संबंधी प्रस्ताव पर फैसला सुनाते हुए बिजली दरें नहीं बढ़ाने का फैसला किया है। आयोग से उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के स्लैब परिवर्तन संबंधी प्रस्ताव को खारिज करने के साथ ही बिजली दरों में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं करने करने का फैसला किया है। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं और व्यापारियों को मिनिमम चार्च से कुछ राहत भी दी गई है।

उत्तर प्रदेश की बिजली कंपनियों द्वारा वर्ष 2020-21 के लिये दाखिल वार्षिक राजस्व आवश्कता टैरिफ प्रस्ताव सहित स्लैब परिवर्तन और वर्ष 2018-19 के लिये दाखिल ट्रू-अप पर बुधवार विद्युत नियामक आयोग चेयरमैन आरपी सिंह और सदस्यगण केके शर्मा व वीके श्रीवास्तव की पूर्ण पीठ ने अपना फैसला सुनाते हुए आदेश जारी कर दिया है कि इस वर्ष बिजली दरों में कोई भी बदलाव नहीं किया जायेगा। वर्तमान लागू टैरिफ ही आगे लागू रहेगी। आयोग ने बिजली कंपनियों के स्लैब परिवर्तन को पूर्णता अस्वीकार करते हुए खारिज कर दिया।

दरअसल, कोरोना काल में आम से लेकर खास तक अर्थिक रूप से कमजोर हो गए हैं। इस संकट के समय में उपभोक्ताओं की मांग थी कि बिजली दरों को न बढ़ाया जाए। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बिजली उपभोक्ताओं की मांगों पर गंभीरता से विचार किया, जिसके बाद पावर कारपोरेशन के स्लैब परिवर्तन संबंधी प्रस्ताव को खारिज करने के साथ फैसला किया कि इस साल न बिजली महंगी होगी और न स्लैब बदलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button