प्रदेश में बढ़े चरस तस्‍करी के मामले,जानिए पूरा मामला

आनी,VON NEWS:  पुलिस थाना आनी के तहत नाकाबंदी के दौरान एक अाल्टो कार में सवार दो युवकों से 750 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

जानकारी के मुताबिक आनी पुलिस ने दोघरी मोड में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान एक अाल्टो के 10 कार एचपी 06बी-1692 आई। पुलिस ने रोकने के लिए इशारा किया, इसमें सवार दो युवक पुलिस को देखकर घबरा गए। इसके बाद कार की तलाशी ली गई तो इसमें 750 ग्राम चरस बरामद हुई है।

आरोपितों की पहचान 29 वर्षीय बंटी निवासी खुन्नी नारकंडा जिला शिमला और 29 वर्षीय रमन खुन्नी नारकंडा शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने अाल्टो कार को सीज कर लिया है। इसके अलावा दोनों आरोपित के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच करनी आरंभ कर दी है।

पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस लगातार जिलेभर में चरस तस्करों पर नजर बनाए हुए हैं। लगातार यह तीसरी खेप चरस की बरामद की है। इससे पूर्व कुल्लू के छरोडनाला में चार किलो 352 ग्राम चरस बरामद की है। मामले को लेकर हर पहलू से जांच की जा रही है। चरस कहां से लाई जा रही और कहां ले जाने की योजना थी इस पर भी जांच चल रही है।

बैजनाथ में 312 ग्राम चरस सहित दो हिरासत में लिए

बैजनाथ के अवाही नाग मंदिर के पास पुलिस ने पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन चालक से 312 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने 25 वर्षीय युवक व वाहन चालक को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी बैजनाथ ओपी ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने जोगेंद्रनगर की तरफ से आ रही एक गाड़ी की तलाशी ली तो चरस बरामद हुई। पुलिस ने गाड़ी सवार विनोद कुमार निवासी बालकरूपी व गाड़ी चालक शशि कुमार निवासी बालकरूपी जोगेंद्रनगर को हिरासत में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button