सोने की कीमतों में भारी उछाल, चांदी में जबरदस्त तेजी, जानिए

नई दिल्ली,VON NEWS: घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार को सोने-चांदी की वायदा कीमतों में भारी तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर दिसंबर वायदा के सोने की कीमत मंगलवार दोपहर 12 बजकर 43 मिनट पर 1.62 फीसद या 806 रुपये की तेजी के साथ 50,554 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी।

इसके अलावा 5 फरवरी, 2021 के सोने की वायदा कीमत इस समय 1.66 फीसद या 828 रुपये की तेजी के साथ 50,721 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। उधर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मंगलवार दोपहर सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी देखने को मिली।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button