कुछ दिनों पहले एक दूसरे से यहां मिले थे नेहा-रोहनप्रीत पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली,VON NEWS: बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत हाल ही में शादी के बंधन में बंध गए हैं। उनकी शादी के बाद से अभी तक नेहा-रोहनप्रीत की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की जा रही है। शादी से पहले भी कुछ दिनों से खबरें आने लगी थीं कि रोहनप्रीत और नेहा शादी करने वाले हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की लव स्टोरी ज्यादा पुरानी नहीं है यानी रोहनप्रीत और नेहा कुछ दिनों पहले ही रिलेशनशिप में आए हैं। आज हम आपको नेहा और रोहनप्रीत की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं…

दरअसल, हाल ही में फैशन डिजाइनर अनिता डोंगरे ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोहनप्रीत और नेहा की कई तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने फोटो कैप्शन में रोहनप्रीत और नेहा की लवस्टोरी के बारे में बताया है। उन्होंने रोहनप्रीत और नेहा की तरफ से बताया है कि वो पहली बार कब और कहां मिले थे और उनकी लव स्टोरी कैसे आगे बढ़ी।

कैप्शन में लिखा है, हम पहली बार नेहू दा ब्याह गाने के सेट पर पहली बार मिले थे, जो हमने साथ में किया था। और, यह भी नहीं जानता था कि ये लाइन्स हमारी रियल लाइफ में एक दिन सच हो जाएंगी। इस गाने ने अच्छे के लिए मेरी जिंदगी बदली है।’

 

नेहा की ओर से कहा गया है, ‘मेरा पहला इंप्रेशन था कि वह सेट पर हर किसी शख्स के लिए बहुत अच्छे व्यक्ति हैं। वैसे भी वह सबसे प्यारा लड़के थे। अट्रेक्शन काफी स्ट्रॉन्ग था। मुझे लगता है कि वास्तव में उसी वक्त मुझे लग गया था कि वह मेरे लिए ही हैं।’ रोहनप्रीत की ओर से लिखा गया है, ‘मेरे लिए लव एट फर्स्ट साइट था।

मैं पहली बार इतनी डाउन टू अर्थ लड़की से मिला था। एक दिन मैंने उन्हें प्रपोज़ करने की हिम्मत जुटाई और उन्होंने हां बोल दिया। शुक्र है मेरे रब्बा। वास्तव में, भगवान का शुक्र है।’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button