करवा चौथ के दिन ही उजड़ गया सुहाग,पढ़िए पूरी खबर
हाथरस,VON NEWS: जनपद हाथरस के सिकंदराराऊ में रात करवा चौथ पर एक विवाहिता का सुहाग उजड़ गया। हसायन थाना क्षेत्र के गांव कटाई में करवा चौथ के मौके पर अपनी ससुराल आए युवक की छत से गिर कर मौत हो गई। देखते ही देखते परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दिल्ली में सिलाई का काम करता है।
राजीव कुमार 30 वर्ष पुत्र रंजीत कुमार निवासी न्यू राजेन्द्र नगर , गूलर रोड अलीगढ़ दिल्ली में मजदूरी पर सिलाई का काम करता था। हसायन थाना क्षेत्र के गांव कटाई में राजीव कुमार की ससुराल है। उसकी पत्नी अपने मायके में थी। इसलिए बुधवार को करवा चौथ के मौके पर राजीव दिल्ली से ससुराल आया था। बुधवार की रात को जब उसकी पत्नी करवा चौथ की पूजा कर रही थी और राजीव घर की छत पर था।
अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण वह छत से नीचे आ गिर गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी। आनन फानन में राजीव को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिकन्दराराऊ लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर से ससुराली जनों में हाहाकार मच गया। राजीव के शव के पास करवा चौथ के दिन विधवा हुई उसकी पत्नी गुमसुम बैठी हुई थी। वह सुदबुद खो बैठी है।