खाने में ज़्यादा नमक,नुकसान पहुंचाता है पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली,VON NEWS:  ज़रूरत से ज़्यादा नमक सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसके ज़्यादा सेवन से आपको कई तरह की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। नमक आपके खाने का स्वाद बढ़ाता ज़रूर है, लेकिन ज़्यादा नमक स्वाद को खराब भी कर देता है। साथ ही इससे आपको हाई ब्लड प्रेशर से लेकर दिल से जुड़ी कई घातक बीमारियां भी हो सकती हैं।

ज़्यादा नमक खाने से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का जोखिम भी बढ़ जाता है। ऐसे में यह जानना ज़रूरी है कि आपको दिनभर में कितना नमक खाना चाहिए ताकि आप स्वस्थ रहें। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि कई सब्ज़ियां या चीज़ें ऐसी भी हैं, जिनमें नमक की मात्रा काफी होती है और वो आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं।

एक स्वस्थ शरीर के लिए आपको दिनभर में 2,300 मिलीग्राम यानी करीब एक छोटा चम्मच नमक का ही सेवन करना चाहिए। हालांकि, हम में ऐसे काफी कम लोग हैं, जो इस बात पर ग़ौर करते हैं कि हम कितना नमक खा रहे हैं। हाई ब्लड प्रेशर के शिकार होने के पीछे ज़्यादा नमक का सेवन भी वजह है। नमक का ज्यादा सेवन दिल की बीमारियों के ख़तरे को बढ़ा देता है। साथ ही में ज़्यादा नमक खाने से आपको डिहाइड्रेशन की समस्या भी हो सकती है।

दरअसल, शरीर में सोडियम की मात्रा बेहद ज़रूरी होती है, लेकिन इके बढ़ने से आपको कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं। तभी डॉक्टर आपको कम नमक खाने की सलाह देते हैं। अगर आपके आहार में सोडियम अधिक होता है, तो आपको हाई बीपी की समस्या होने लगती है। आपके रक्त प्रवाह की मात्रा बढ़ जाती है और अतिरिक्त रक्त प्रवाह दिल और धमनियों पर अतिरिक्त दबाव पैदा करता है। इससे आपको दिल से जुड़ी बीमारी हो सकती है। आपको दिल का दौरा भी पड़ सकता है।

ज़्यादा नमक से होती हैं ये बीमारियां:

1. दिल की बीमारी: दिल हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है और नमक का ज़्यादा सेवन इससे जुड़ी बीमारियों का ख़तरा बढ़ा देता है। इसलिए दिल को स्वस्थ रखने के लिए खाने में नमक की मात्रा को कम ही रखें।

2. डिहाइड्रेशनः ज़्यादा नमक के सेवन से शरीर में डिहाइड्रेशन की दिक्कत भी हो सकती है। शरीर में पानी की कमी से बचने के लिए आप नमक की संतुलित मात्रा ही लें। साथ ही पानी भी ज़्यादा पिएं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हो सकता है।

3. ब्‍लड प्रेशरः ज़्यादा नमक खाना हाई बीपी का कारण बन सकता है, इसलिए अपने खाने में नमक कम ही डालें। खासतौर पर खाने में ऊपर से नमक कभी न डालें। ऐसा करने से ज़्यादा नमक का सेवन कर जाते हैं, जो उनकी सेहत के लिए नुकसानदाक हो सकता है।

4. सूजनः शरीर में नमक की मात्रा ज़्यादा होने पर पानी ज़्यादा जमा हो जाता है। इस स्थिति को वॉटर रिटेंशन या फ्लूड रिटेंशन कहते हैं। ऐसी स्थिति में हाथों, पैरों और चेहरे पर सूजन की समस्या शुरू हो सकती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button