भारत सरकार ने 12 प्रो- खालिस्तान संगठनों की वेबसाइट ब्लॉक करने के दिए आदेश,जानिए

नई दिल्ली,VON NEWS: भारत सरकार ने 12 प्रो-खालिस्तान संगठनों (Pro-Khalistani) की वेबसाइट को ब्लॉक करने के आदेश दिए दिए हैं। अधिकारियों ने यह आदेश दते हुए बताया कि ब्लॉक की गई कुछ वेबसाइट सीधे तौर पर गैरकानूनी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) द्वारा संचालित की जा रही थी।

इन वेबसाइट पर खालिस्तानी समर्थक कंटेट प्रसारित किया जा रहा था। आईटी मंत्रालय द्वारा आईटी अधिनियम की धारा 69 ए के तहत 12 वेबसाइट को ब्लॉक करने के आदेश दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, यह सभी वेबसाइट खालिस्तानी गतिविधियों का समर्थन कर रही थी इसलिए यह निर्णय लिया गया है। सोमवार को यह आदेश लागू किया गया था।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button