तेजी से वजन घटाना चाहते हैं,तो सुबह के नाश्ते में खाएं पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली,VON NEWS:  आधुनिक समय में मोटापा किसी अभिशाप से कम नहीं है। एक बार वजन बढ़ने के बाद इसे कम अथवा कंट्रोल करना आसान काम नहीं होता है। इसके लिए कठिन मेहनत करनी पड़ती है। विशेषज्ञ हमेशा कैलोरीज गेन के समानुपात में कैलोरीज बर्न करने की सलाह देते हैं। साथ ही संतुलित और नियमित आहार के साथ वर्कआउट करने के लिए भी कहते हैं। कई लोग वजन कम करने के लिए उपवास करते हैं। हालांकि, वजन कम करने का यह सर्वोत्तम उपाय नहीं है। इससे फैट बर्न होने के साथ-साथ शरीर भी कमजोर हो जाता है। इस पद्धति में लंबा समय भी लगता है। इसके लिए आप अंडे का सहारा ले सकते हैं। अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं और इसे कंट्रोल करना चाहते हैं, तो अंडे के साथ केवल इन 4 चीज़ों को सेवन करें। इससे आपको बहुत जल्द आराम दिख सकता है। आइए जानते हैं-

काले सेम और अंडे का सेवन करें

इसमें घुलनशील फाइबर पाया जाता है। इसके सेवन से पेट हमेशा भरा महसूस होता है और बार-बार खाने की आदत से छुटकारा मिलता है। एक शोध के अनुसार, रोजाना घुलनशील फाइबर के सेवन से बुरे कोलेस्ट्रॉल 5 प्रतिशत कम हो जाते हैं। वजन कम करने के लिए आप इसे अंडे के साथ ले सकते हैं।

क्विनोआ और अंडे खाएं

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो नाश्ते में टोस्ट के बदले क्विनोआ का सेवन करें। यह एक साबुत अनाज है। इसमें प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से हृदय स्वस्थ रहता है। इसमें फाइबर भी पाया जाता है जो वजन घटाने में सहायक होता है।

अंडे में काली मिर्च यूज़ करें

काली मिर्च में पिपेरिन पाया जाता है जो इसके स्वाद को बढ़ाता है। साथ ही यह शरीर में फैट यानी वसा को इकठ्ठा नहीं होने देता है। इससे बढ़ते वजन को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल स्तर को संतुलित रखता है। आप चाहे तो अंडे में ऑरेगैनो और रोजमेरी भी शामिल कर सकते हैं।

नारियल तेल में पकाएं

सोयाबीन तेल के सेवन से वजन बढ़ता है। वहीं, नारियल तेल के सेवन से वजन कम होता है। एक शोध के अनुसार, रोजाना 2 चम्मच नारियल तेल के सेवन से कमर 1.1 इंच कम होती है। इसके लिए हमेशा नारियल तेल में ही अंडे पकाएं और सेवन करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button