बढ़ती जा रही खनन माफिया की दबंगई,पढ़े पूरी खबर

पानीपत/अंबाला,VON NEWS: अंबाला के नारायणगढ़ के घाड़ क्षेत्र में खनन माफिया की खूब मनमर्जी चल रही है। यहां उस का राज चल रहा है। माफिया के लोग इस कद्र गुंड़ागर्दी पर उतर रहे हैं कि अगर विभाग का कोई कर्मचारी एरिया में दिखाई दे तो उसे घेर कर मारपीट कर रहे हैं। वहीं शुक्रवार को भी ऐसा कुछ हुआ। यहां बेगना नदी में अवैध खनन करने वाले खनन माफिया ने गांव छोटी कोहड़ी में एसपीएल आर्म्स गार्ड का रास्ता रोक कर उसके साथ मारपीट की। बता दें कर्मचारी के ऊपर इस तरह से खनन माफिया द्वारा हमला करने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार कर्मचारियों पर हमले हो चुके हैं। पुलिस ने इस संबंध में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

कर्मचारी कर रहा था क्षेत्र का निरीक्षण 

दरअसल शुक्रवार को खनन रक्षक जय प्रकाश के साथ में एसपीएल आर्म्स गार्ड सुखदेव सिह, संजीव कुमार, राजीव सिंह सहित गांव छोटी कोहड़ी में अवैध खनन की चेकिंग पर थे। सुबह करीब साढ़े 9 बजे जब बेगना नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया तो निरीक्षण के दौरान एक ट्रैक्टर ट्रॉली व एक लोडर बेगना नदी क्षेत्र मे अवैध खनन करके भर रहे थे। खनन विभाग की टीम की टीम को देख करके ट्रैक्टर ट्राली व लोडर के ड्राइवरों ने नदी क्षेत्र बेगना नदी से अपने अपने वाहनों को भगा लिया तथा बेगना नदी क्षेत्र से बाहर लगभग 500 मीटर की दूरी पर ट्रैक्टर ट्राली के ड्राइवर ने ट्राली का जैक उठाकर ट्राली को खाली कर दोनो वाहन छोटी कोहड़ी गांव की गलियों में घुस गए।

यहां पर काफी संख्या में लोग इकठ्ठे हो गए। बाइक पर गार्ड राजीव सिंह व सुखदेव सिंह थे। इन दोनों को घेर लिया, जबकि सुखदेव सिंह तो बच निकला, लेकिन राजीव सिंह पर करीब आधा दर्जन बदमाशों ने हमला कर उसके साथ मारपीट की। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button