पुलिस ने छापा मारकर जुआरियों को पकड़ा,जानिए पूरा मामला

रामनगर,VON NEWS: रामनगर में जुए के अड्डे पर छापा मारने के बाद पुलिस ने रात में सटोरियों के अड्डे में छापा मारा। पुलिस की इस कार्रवाई से सटोरियों में हड़कंप मच गया। मौके से 14 लोगों को पकड़ा गया है। मोहल्ला बंबाघेर में पुलिस को सट्टा चलाए जाने की शिकायत मिल रही थी। रात में पुलिस टीम ने बंबाघेर स्थित वसीम के घर में छापा मारा। पुलिस को देखकर घर मे मौजूद सटोरियों में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने 14 सटोरियों को पकड़ लिया। पकड़े गए लोग अलग अलग मोहल्लों के हैं। बाहर पुलिस खड़ी होने की वजह आरोपित भाग नहीं पाए। पुलिस को हजारों रुपये की नकदी व सट्टे की पर्चियां बरामद हुईं। पुलिस पहले भी कई बार इसी घर में छापा मारकर सट्टा संचालक व सटोरियों को पकड़ चुकी है।

पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। उनके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि जिसके घर में सट्टा चल रहा था। वह घर पर नहीं मिला। उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button