क्या मौनी रॉय की हुई सगाई? पढ़िए पूरी खबर

नई दिल्ली,VON NEWS: बॉलीवुड में इस वक्त सगाई और शादी की चर्चा काफी तेज हो गई। सिंगर नेहा कक्कड़ की शादी के बाद मौना रॉय भी सोशल मीडिया पर इसको लेकर चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी फोटो साझा की है, जिसके बाद फैंस पूछ रहे हैं कि क्या आपने सगाई कर ली है? इस फोटो में मौनी अपनी अंगुली में एक डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती नज़र आ रही हैं।

मौनी इस फोटो का असली मजारा उनके कैप्शन से ही समझ में आ जाता है। दरअसल, सफेज कपड़ों में मौनी जिस रिंग को फ्लॉन्ट कर रही हैं, वो सगाई वाली नहीं हैं। वह इसके सहारे ज्वैलरी की एक ब्रांड को प्रमोट कर रही हैं। ख़ास बात है कि मौनी ने जिस ब्रॉन्ड की रिंग पहनी है, वह एंगेजमेंट रिंग बनाने के लिए जानी जाती है। ऐसे में सोशल मीडिया पर कई फैंस गलतफहमी के शिकार हो गए।

खुद भी गलफहमी में फंस चुकी हैं मौनी

ऐसा नहीं है कि सोशल मीडिया पर सिर्फ फैंस ही गलतफहमी के शिकार होते हैं। इससे पहले मौनी खुद भी दुविधा में फंस चुकी हैं। हाल ही में वह मालदीव में अपना 35वां जन्मदिन मनाया है। इस दौरान वह राज नायक को थैक्यूं कहना चाहती थी। लेकिन गलती से उन्होंने डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह को टैग कर दिया। इसके बाद उन्होंने ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

बड़ी फ़िल्म का हैं हिस्सा

वर्कफ्रंट की बात करें, तो इस वक्त मौनी रॉय एक बड़ी फ़िल्म कर रही हैं। वह आयन मुखर्जी की बिग बज़ट और मल्टी स्टारर फ़िल्म ब्रह्मास्त्र का हिस्सा हैं। इसमें वह रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। फ़िल्म को साल 2021 में रिलीज़ किया जाना था। हालांकि, कोरोना काल में शूटिंग बंद होने से समय में बदलाव किया जा सकता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button