लखनऊ में सिलेंडर फटने से ढहा मकान, पढ़िए पूरी खबर

लखनऊ,VON NEWS: राजधानी स्थित आलमनगर में मंगलवार को सिलेंडर फटने से एक युवक की मौत हो गई। हादसा खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लगने से हुआ था। सिलेंडर फटने से वहां आग लग गई, जिसे फायर सर्विस ने किसी तरह काबू पाया। धमाका इतना तेज था कि मकान ढह गया। मलबे के नीचे दबने के कारण युवक की जान चली गई। पुलिस सिलेंडर में आग लगने का कारण पता कर रही है।

एडीसीपी साउथ सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि आलमनगर फ्लाई ओवर के नीचे स्थित विजय ट्रेडर्स की दुकान में अचानक सिलेंडर फट गया था। हादसे के कारण पूरा दुकान जमींदोज हो गया। इसमें बुद्धेश्वर विहार कॉलोनी पारा निवासी सुशील गुप्ता की मौत हो गई। वहीं बबलू गुप्ता को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

धमाके की आवाज सुनकर इलाके में अफरातफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पहुँच गए। इसके बाद स्थानीय पुलिस बल वहां पहुँची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। मलबे में अन्य लोगों के दबे होने की आशंका के चलते पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button