चीनी गतिविधियों के बीच अमेरिका-जापान का बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू,पढ़े पूरी खबर

टोक्यो,VON NEWS: चीन की क्षेत्र में बढ़ती सैन्य गतिविधियों के मद्देनजर जापान और अमेरिका ने सोमवार से जापान के नजदीक ‘कीन सॉर्ड’ के नाम से वायुसेना, नौसेना और थलसेना का अभ्यास शुरू किया। योशीहिदे सुगा के पिछले महीने जापान के प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद यह पहला बड़ा सैन्य अभ्यास है। योशीहिदे ने संकल्प लिया था कि वह चीन से मुकाबले के लिए सेना को मजबूत बनाना जारी रखेंगे।

दरअसल, पूर्वी चीन सागर में जापान नियंत्रित द्वीपों पर चीन अपना दावा करता है। ‘कीन सॉर्ड’ हर दो साल में होने वाला सैन्य अभ्यास है। इसमें जापान और अमेरिका के दर्जनों युद्धपोत, सैकड़ों विमान और 46 हजार सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। यह पांच नवंबर तक चलेगा और इसमें पहली बार साइबर और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध का प्रशिक्षण शामिल किया जाएगा।

जापान के दक्षिण में कागा हेलिकॉप्टर करियर पर जापान के शीर्ष सैन्य कमांडर जनरल कोजि यामाजाकी ने कहा, ‘जापान के आसपास सुरक्षा स्थिति गंभीर हो गई है। इसने हमें जापान-अमेरिका गठबंधन की ताकत दिखाने का अवसर दिया है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button