कोरोना वायरस के साथ अन्य दूसरी बीमारियों को भी कम करेगी ये एक आदत! जानिए
VON NEWS. कोरोनावायरस की वैक्सीन का इतंजार आज पूरी दुनिया कर रही है। जब तक वैक्सीन नहीं, तब तक संक्रमण को लेकर सावधानी है सबसे बड़ी दवा है। वायरस से बचने का सबसे आसान तरीका है, समय-समय पर हाथ धोते रहें और दो गज की दूरी बनाए रखें। पीएम नरेंद्र मोदी और स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी वायरस से बचने के लिए यही सलाह दी जा रही है। वायरस से बचने के लिए खुद तो हाथ धोेने और सोशल डिस्टेंसिंग के लिए जागरूक होना होगा। साथ ही अपने आस-पास के लोगों को भी हाथ धोे के फायदे बताकर कोरोनावायरस से लड़ाई में अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
अच्छी तरह से हाथ धोने से दस्त और निमोनिया सहित कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। कई रिसर्च में भी यह आ चुका है कि खाने के पहले अच्छी तरह से हाथ धोने पर बच्चों में दस्त होने का खतरा 40 परसेंट तक कम हो जाता है।
इससे न केवल लिवर से जुड़ी समस्याओं का समाधान होता है, बल्कि सर्दी बुखार और वायरस का असर कम हो जाता है।
खाने के पहले नियमित रूप से हाथ धोने की आदत बैक्टीरिया को खत्म कर देती है।
अच्छी तरह से किया हुआ हैंडवॉश खसरा, चिकन पॉक्स, चकत्ते जैसे इंफेक्शन भी नहीं होते हैं।
बदलते मौसम में अक्सर आंखों में जलन, आंखों के लाल होने की शिकायतें सामने आती हैं। आंखों पर हाथ धोकर ही लगाएं, तो आई इंफेक्शन से बचा जा सकता है।
– कुछ सेकंड के लिए नल के नीचे अपने हाथों को गीला कर लें।
– इसके बाद साबुन को अपनी हथेलियों और हाथों के पिछले भाग पर रगड़ें।
– हाथ में पर्याप्त साबुन यानि झाग आने पर अपनी हथेलियों को आपस में रगड़ें।
– इसके बाद हाथों की अंगुलियों को एक-एक करके हथेली और अंगुली के बीच रगड़ें। इसी तरह अंगूठे को रगड़ें।
– अब हाथों को पानी के नीचे ले जाकर साफ करें। इसके बाद हाथों को साफ तौलिए या पेपर हैंकी से पोछ लें।
1. शौचालय का उपयोग करने के बाद।
2. भोजन करने से पहले और भोजन करने के बाद।
3. जब हाथ मैले और गंदे हों।
4. छींकने और खांसी आने के बाद हाथों को जरूर धोएं।
5. मोबाइल फोन, पैसों की लेन-देन करने, सार्वजनिक उपयोग की कारों पर स्टीयरिंग व्हील, दरवाजे की कुंडी को छूने पर।