वीकेंड से पहले ही नैनीताल में सैलानियों की चहल पहल, पढ़े पूरी खबर

VON NEWS. पर्यटकों ने गुनगुनी धूप का आनंद लेते हुए नैनी झील में नौका विहार का आनंद लिया। साथ ही नगर के दर्शनीय और धार्मिक स्थलों का दीदार किया।

नगर के चिड़ियाघर में शुक्रवार को 255 पर्यटकों ने वन्यजीवों का दीदार किया। केव गार्डन में 135, नैनीताल-कालाढूंगी मोटर मार्ग स्थित वाटर फॉल में 224 और बॉटनिकल गार्डन में 36 पर्यटकों ने भ्रमण किया। बारापत्थर और टिफिन टॉप में भी पर्यटकों ने घुड़सवारी का आनंद लिया।

फाटो में रात्रि विश्राम कर सकेंगे पर्यटक

रामनगर (नैनीताल) में तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो रेंज में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने पर विचार चल रहा है। फाटो में रात्रि विश्राम की सुविधा के लिए ट्री हाउस बनाने की योजना है। विभाग इसका प्रस्ताव तैयार कर रहा है, जिसे शासन को भेजा जाएगा। इसी क्रम में शुक्रवार को स्थानीय विधायक ने स्थलीय निरीक्षण किया।

तराई पश्चिमी वन प्रभाग का फाटो रेंज कॉर्बेट के ढेला रेंज से लगा हुआ है। फाटो में पर्यटकों को रात्रि विश्राम कराने पर विचार चल रहा है। इस क्षेत्र में छह से सात ट्री हाउस बनाने का विचार है। क्षेत्र में दो कक्ष के अतिरिक्त छह कक्ष और बनने का प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है, जिसमें 30 पर्यटकों के रुकने की व्यवस्था होगी। प्रस्ताव तैयार करने के बाद शासन को भेजा जाएगा।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button