रतलाम जिले में लोडिंग वाहन पलटा, पढ़े पूरी खबर

VON NEWS. नयागांव-लेबड़ फोरलेन पर बिलपांक थाना क्षेत्र के सातरुंडा चौराहे के समीप श्रमिकों से भरा लोडिंग पिकअप वाहन पलटा गया। इससे उसमें सवार तीन बच्चों सहित अाठ व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक गंभीर घायल को इंदौर रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार 26 वर्षीय चालक दशरथ पुत्र नंदकिशोर राठौड़ निवासी ग्राम कलोरा थाना कानवन जिला धार बदनावर से वाहन में सोयाबीन भरकर रतलाम स्थित कृषि मंडी अा रहा था। वाहन में कुछ मजदूर भी सवार थे। गुरुवार सुबह करीब सात बजे सातरुंडा फंटे के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

इससे चालक दशरथ अौर वाहन में सवार 18 वर्षीय रोहित पुत्र दिनेश नाथ निवासी ग्राम करोला, 30 वर्षीय राजू नाथ पुत्र कालू नाथ, उसकी पत्नी 25 वर्षीय कालीबाई, पुत्री 4 वर्षीय रानी, 3 वर्षीय शकीना, 7 वर्षीय सुरेश पुत्र नाथू नाथ सभी निवासी ग्राम खोखरा थाना जावरा अौद्योगिक क्षेत्र व 30 वर्षीय छगन पुत्र मेघजी निनामा निवासी मोतीनगर घायल हो गए।

अासपास के लोग मौके पर पहुंचे अौर घायलों को एम्बुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल भिजवाया। रोहित को गंभीर चोट अाने पर प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया। घायल दशरथ ने मीडिया को बताया कि सड़क पर हो रहे गड्ढे को बचाने मेें वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। बिलपांक पुलिस के अनुसार घायलो से दुर्धटना के बारे में जानकारी ली गई है। जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button