पुणे में बीच सड़क पर दोस्त को कुल्हाड़ी से काट डाला, पढ़े पूरी खबर

VON NEWS. पुणे के औंध इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोमवार रात सड़क पर खड़े एक युवक की सरेआम कुल्हाड़ी से काट कर हत्या की गई। यह घटना सोमवार रात की है।

बुधवार को इसका सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। हत्या करने के बाद आरोपी खुद ही पुलिस स्टेशन चला गया और आत्मसमर्पण कर दिया। जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतक कभी अच्छे दोस्त थे।

पुरानी रंजिश में किया हमला
पुणे पुलिस के मुताबिक मृतक क्षितिज चंद्रकांत वैरागर (21) का आरोपी अनिकेत दीक्षित (23) के साथ पुराना झगड़ा चल रहा था। सोमवार शाम क्षितिज अपने दोस्तों के साथ सड़क पर खड़ा हुआ था।

तभी अनिकेत ने पीछे से आकर क्षितिज पर कुल्हाड़ी से कई वार दिए। घटना में क्षितिज की मौके पर मौत हो गई। घटना के वक्त सड़क पर कई लोग मौजूद थे। हत्या करने के बाद अनिकेत ने खुद पुलिस स्टेशन जाकर सरेंडर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button