बिहार के जमुई में बोले योगी आदित्यनाथ- पढ़े पूरी खबर
पटना,VON NEWS. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के लिए आए उत्तर प्रदेश (UP) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का आज बिहार में दूसरा दिन है। उन्होंने जमुई विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली की। वहां से इंटरनेशनल शूटर श्रेयसी सिंह (Shreyasi Singh) बीजेपी की प्रत्याशी हैं।
इसके बाद भोजपुर के तरारी विधानसभा क्षेत्र में अराह्न एक बजे जनता से रूबरू होंगे। फिर, अपराह्न 2:30 बजे पटना के पालीगंज विधानसभा क्षेत्र में जनता को संबोधित करेंगे। आज शाम 4:40 बजे वे लखनऊ लौट जाएंगे। इसके पहले मंगलवार को उन्होंने कैमूर, अरवल व रोहतास में रैलियां कीं।
अपनी चुनावी रैलियों में योगी आदित्यनाथ नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बिहार के विकास के लिए डबल इंन की सरकार पर बल दे रहे हैं। साथ ही बीजेपी के पॉपुलिस्ट एजेंडा राम मंदिर (Ram Temple), जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने तथा पाकिस्तान (Pakistan) में सर्तिकल स्ट्राइक की भी याद दिला रहे हैं। इस दौरान वे राष्ट्रीय जनता दल (RJD) व कांग्रेस (Congress) की पूर्ववर्ती सरकारों पर भी जमकर हमले कर रहे हैं।
01: 30 बजे: पटना के पालीगंज में योगी आदित्यनाथ का इंतजार।
12: 30 बजे: जमुई मे योगी आदित्यनाथ: अयोध्या में राम मंदिर का वदा किया तो उसे पूरा किया।
12: 28 बजे: जमुई मे योगी आदित्यनाथ: कश्मीर में धारा 370 हटी तो तकलीफ राहुल गांधी या ओवैसी को हुई। अब पूरा कश्मीर घूमकर आ जाएं। अब पाकिस्तान डर रहा है कि यदि भरत के खिलाफ कुछ भी करेंगे तो भारत के जवान एक नए सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देंगे। अब पाकिस्तान भी भारत से डर रहा है।
12: 20 बजे: जमुई मे योगी आदित्यनाथ: जिन लोगों ने गरीबों के राशन के अलावा जानवरों का चारा भी खा लिया, उन लोगों से नौकरी देने की उम्मीद कैसे की जा सकती है।
12: 16 बजे: कई लोगों के लिए परिवार ही पार्टी और पार्टी ही देश है। ये लोग देश और बिहार के बारे में नहीं सोच सकते। कांग्रेस-राजद ने देश के बारे में सोचा होता तो उनके शासनकाल में हर गरीब को मकान, रसोई गैस सिलेंडर, स्वास्थ्यो बीमा योजना मिल गई होती। इन लोगों के पास विकास की कोई सोच नहीं है। विकास नहीं हुआ, लेकिन घोटाले होते रहे।