रोहतक के बैंसी गांव के सरपंच को मारना चाहता था ,पढ़िये पूरी खबर

हिसार,VON NEWS.  हिसार में बरवाला रोड स्थित निरीक्षण गृह से फरार नाबालिग बंदी को थाना सदर की पुलिस टीम ने सोमवार शाम को गिरफ्तार किया था।

उसकी पहचान रोहतक के बैंसी निवासी अमित के रूप में हुई थी। पुलिस ने आरोपित को मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे छह दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। निरीक्षण गृह से 17 बाल बंदी 3 वार्डरों पर हमला कर फरार हुए थे। जिनमें से अब तक सात को पकड़ा जा चुका है।

तीन अन्य के साथ मिलकर बनाई थी योजना पकड़े गए आरोपित ने पूछताछ में बताया कि उसने तीन अन्य बाल बंदियों के साथ मिलकर निरीक्षण गृह पर तैनात सुरक्षा कर्मियों पर हमला कर व मोबाइल फोन छीनकर भागने की योजना बनाई थी। बाद में बाकी बंदियों को भी साजिश में शामिल कर लिया था।

सरपंच ने उसे जातिसूचक शब्द कह कर गालियां दी थी। जिसका वह बदला लेना चाहता था। वह उसे मारने के लिए गया था, पर वो नहीं मिला। उसका भाई अमरनाथ वहां मिला तो उसने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।

कृष्ण अमरनाथ की हत्या के मामले में गवाह भी है। कई दिन पहले ही सुरक्षाकर्मियों पर नजर रखनी कर दी थी शुरू आरोपित ने बताया कि उसने कई दिन पहले से निरीक्षण गृह के सुरक्षा कर्मियों की हरकतों पर नजर रखना शुरू कर दिया था। इसी दौरान बाकी बाल बंदियों के साथ निरीक्षण गृह से भागने की योजना बनाई थी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button