कोलकाता की टीम में लौटेगा मैच विनर, पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली,VON NEWS. इंडियन प्रीमियर लीग के 39 मुकाबले में आज शाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम उतरेगी।

गेंदबाजी एक्शन पर उठे सवाल के बाद क्लीन चिट लेकर कोलकाता के सुनील नरेन उतरने को बेताब हैं। तो वहीं चोट की वजह से पिछला मुकाबला मिस करने वाले बैंगलोर के शिवम दुबे भी इस मैच में खेलते नजर आ सकते हैं।

आज इस मुकाबले में दोनों ही टीमें एक-एक बदलाव के साथ उतर सकती है। बैंगलोर के ऑलराउंडर शिवम तो कोलकाता के स्पिनर नरेन वापसी कर सकते हैं। चलिए जान लेते हैं आज शाम को खेले जाने वाले इस मुकाबले में कैसा हो सकता है कोलकाता और बैंगलोर का प्लेइंग इलेवन।

कोलकाता के पारी की शुरुआत शुभमन गिल और राहुल त्रिपाठी करते नजर आएं। मिडिल आर्डर में नीतिश राणा, इयोन मोर्गन और दिनेश कार्तिक होंगे।

नीचले क्रम में लगातार फ्लॉप चल रहे आंद्रे रसेल से तेज पारी की उम्मीद रहेगी। उनका साथ देने के लिए सुनील नरेन होंगे। गेंदबाजी में लॉकी फर्ग्युसन ने पिछले मैच में कमाल गेंदबाजी की थी उनके साथ युवा शिवम मावी और पैट कमिंस होंगे। स्पिन की कमान कुलदीप यादव और सुनील नरेन संभालेंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button