सेना से जुड़े 25 लाख के सवाल पर फंस गईं प्रतिभागी, पढ़िये पूरी खबर

नई दिल्ली,VON NEWS. कौन बनेगा करोड़पति ( Kaun Banega Crorepati 12) में इस वक्त प्रतिभागी 25-50 लाख के आंकड़े पर फंस जा रहे हैं। आसान से सवाल का जवाब देने में असमर्थ हो जा रहे हैं। अमिताभ बच्चन होस्टेड शो के लेटेस्ट एपिसोड में भी ऐसा ही दिखाया गया है।

मंगलवार यानि 21 अक्टूबर को प्रसारित शो में हॉटसीट पर छत्तीसढ़ की अंकिता पहुंची। उन्होंने 12 लाख 50 हजार तक की धनराशि जीती, लेकिन इसके आगे वह नही बढ़ पाई।

अंकिता ने शुरू में समझादी से खेल दिखाया। वह 10 हजार और 3 लाख 20 हजार का पड़ाव आसानी से पार कर लिया। लेकिन 12 लाख 50 हजार पहुंचते-पहुंचते उनकी सारी लाइफलाइन्स ख़त्म हो गई।

इसके बाद खेल 25 लाख पर पहुंच गया। अमिताभ बच्चन ने अंकिता से 50 लाख के लिए पूछा- भारत में एफ-16 फॉल्कन लड़ाकू विमान उड़ाने वाले पहले भारतीय गैरफौजी व्यक्ति यानी सिविलियन कौन था?

25 लाख के इस सवाल के लिए अंकिता के सामने 4 विकल्प रखे गए-A.जेआरडी टाटा B.रतन टाटा C.राजीव गांधी D.राजेश पायलट। इन विकल्पों पर कुछ देर अंकिता ने सोचा।

काफी देर सोचने के बाद उन्हें लगा कि वह इसका जवाब नहीं दे पाई गईं। ऐसे अंकिता ने खेल को यहीं क्विट करने का फैसला किया। हालांकि, इस दौरान उनसे एक विकल्प गेस करने को कहा गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button