पुलवामा में सीआरपीएफ दल पर आतंकियों ने किया हमला

VON NEWS. दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के गंगू इलाके में सोमवार को संदिग्ध आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। दरअसल गंगू इलाके के पास सीआरपीएफ दल पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले के तुरंत बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

इससे पहले रविवार को पुलवामा जिले के त्राल में सीआरपीएफ दल पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया था। हमले में सहायक उप निरीक्षक आसिम अली और एक स्थानीय निवासी घायल हो गए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय निवासी मेहराजउद्दीन अहमद को हल्की चोट आई थी।

रविवार सुबह 11:30 बजे आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में ग्रेनेड से हमला कर दिया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button