वियतनाम में आई बाढ़, भूस्खलन से लोग परेशान – पढ़े पूरी खबर
VON NEWS. वियतनाम में भारी बारिश के बाढ़ और भूस्खलन से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। अबतक बाढ़ के चलते 90 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 34 लोग लापता है।
बता दें कि पिछले दिनों खबर आई थी की यहां पर सेना का एक कैंप भूस्खलन की चपेट में आ गया था, जिसके चलते सैनिकों की मौत हो गई थी जबकि 22 जवान लापता हो गए थे। सरकार की तरफ से लापता हुए लोगों के लिए तलाश और बचाव अभियान चलाया गया है।
वियतनाम में अक्टूबर से लगातार भारी बारिश हो रही है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया, यहां नदियों का जल स्तर बीस सालों में सबसे अधिक है। सबसे ज्यादा नुकसान भूस्खलन से हो रहा है।