सालों से हो रहे यौन शोषण के बाद महिला का टूटा सब्र,

VON NEWS. मध्यप्रदेश के गुना में एक महिला ने अपने ऊपर हो रही ज्यादती का बदला लेते हुए अशोकनगर कांग्रेस नेता ब्रजभूषण शर्मा की हत्या कर दी। महिला के अंदर इतना गुस्सा था कि उसने कांग्रेस पार्टी से निष्कासित नेता के शरीर में 25 बार चाकू मारा। बता दें कि पार्टी पहले ही नेता को निकाल चुकी थी।

यह घटना कैंट थाना क्षेत्र के ऊपरी बाजार की है। महिला अशोकनगर जिले के अचलगढ़ की रहने वाली है और उसका पति भी इसी जिले में शिक्षक था। दरअसल, शर्मा एक रात 11 बजे महिला के घर में पहुंचा और उसके साथ जबर्दस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की।

शर्मा की इस हरकत से खुद का बचाव करते हुए महिला ने निष्कासित नेता पर 25 बार चक्कू से वार किया और उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं महिला ने रात दो बजे करीब पुलिस को फोन इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद किया और महिला को गिरफ्तार कर लिया।

महिला पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं महिला को कोर्ट के सामने भी पेश किया गया और बीते मंगलवार को कोर्ट ने महिला को जेल में भेज दिया। जिस समय ब्रजभूषण शर्मा महिला के घर पर पहुंचा, उस समय उसका पति वहां नहीं था और इस अपराध को करने के बाद महिला ने पुलिस और अपने पति दोनों को इस बात की जानकारी दे दी।

पुलिस ने बताया कि शर्मा ने महिला का वीडियो भी बनाया था, जिसे वायरल करने की धमकी देकर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इससे परेशान होकर महिला ने शर्मा के शरीर पर चाकू से कई वार किए और शर्मा की पीठ पर कई निशान देखे गए। पुलिस ने बताया कि महिला और शर्मा दोनों अचलगढ़ के रहने वाले थे और दोनों के बीच पहले से अवैध संबंध थे जिसने बाद में हत्या का रूप लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button