भारत में बिताए दिनों की आई याद ,पढ़ें पूरी खबर

VON NEWS. एक तरफ जहां भारत और चीन के बीच एलएसी पर सीमा विवाद को तनाव अपने चरम पर है और चीन के साथ ताइवान की भी तनातनी जारी है, ऐसे में ताइवान का भारत के लिए प्यार कई बार दिखा है। इस कड़ी में ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग वेन ने भारत के प्रति अपने गहरे प्रेम का इजहार किया है।

दरअसल ताइवान की राष्ट्रपति ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर बताया कि उन्हें भारतीय खाना और चाय और यहां की जीवंतता से भरी जिंदगी बहुत पसंद है।

ताइवान की राष्ट्रपति को भारतीय व्यंजन कितने पंसद हैं और इसमें भी कौन सा व्यंजन उनका सबसे पसंदीदा है जिसे खाने के लिए वे अक्सर भारतीय रेस्टोरेंट का रुख करती हैं।

ताइवान की राष्ट्रपति त्साई ने सोशल मीडिया ट्विटर पर ट्वीट कर कहा, “ताइवान भाग्यशाली है कि यहां पर कई भारतीय रेस्त्रां हैं और ताइवान की जनता उन्हें प्यार करती है। मैं खुद हमेशा चना मसाला और नान खाने के लिए जाती हूं। जबकि चाय मुझे हमेशा मेरी भारत यात्रा के दिनों और जीवंत, विविध और रंगों से भरे देश की याद दिलाती है। आपकी पसंदीदा डिश कौन सी है?”

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button