मजबूत इम्यून सिस्टम पाने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल-

दिल्ली,VON NEWS. सेब एक फल है जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह भारत समेत दुनिया के कई देशों में पाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि सबसे पहले यह एशिया में पाया जाता था। इसके बाद यूरोप के लोगों को इसके बारे में पता चला। विशेषज्ञों की मानें तो सेहतमंद रहने के लिए व्यक्ति को रोजाना एक सेब जरूर खाना चाहिए।

इससे शरीर को सभी पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। जबकि सेब का सिरका भी कई रोगों में लाभदायक है। खासकर कोरोना काल में इम्यून मजबूत करने में सेब का सिरका दवा समान है। आइए जानते हैं कि मजबूत इम्यून सिस्टम पाने के लिए कैसे सेब के सिरके का इस्तेमाल करें-

सेब का सिरका शरीर के PH को संतुलित करता है। किसी पदार्थ में रासायनिक स्‍तर, अम्‍लीयता और क्षारीयता के माप को पीएच कहा जाता है। अगर इसमें असंतुलन होता है, तो कई समस्‍याएं पैदा हो जाती है। सेब का सिरका आपके शरीर के पीएच को संतुलित में अहम भूमिका निभाता है।

हमारे शरीर का पीएच 1 से 14 तक होता है और यह 7.3 से 7.45 तक आदर्श श्रेणी है। 7.3 से कम पीएच का मतलब बहुत अधिक अम्लीय है और 7.45 से अधिक को बहुत क्षारीय माना जाता है। रोजाना सुबह में सेब के सिरके का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही आंत भी मजबूत होता है।

कैसे इस्तेमाल करें

सेब के सिरके को शहद के साथ लेने से सर्दी में बड़ी जल्दी आराम मिलता है। दशकों से इस उपाय को सर्दी खांसी को ठीक करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए 1 चम्मच सेब का सिरका, 2 चम्मच शहद को आधे गिलास गुनगुने गर्म पानी में मिलाकर सेवन करें। अगर आप सेब के सिरके के स्वाद को पसंद नहीं करते हैं, तो आप कैप्सूल का सहारा ले सकते हैं। बाजार में सेब के सिरके का कैप्सूल भी उपलब्ध है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button