सिंगर कुमार शानू हुए कोविड पॉजिटिव, कहा-

नई दिल्ली,VON NEWS. बॉलीवुड के फेमस सिंगर कुमार शानू के बेटे जहां ‘बिग बॉस’ के घर में बंद हैं वहीं बाहर उनके पापा की तबीयत खराब हो गई है। बॉलीवुड और टीवी जगत की कई नामी हस्तियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद अब कुमार शानू भी कोरोना वायरस संक्रमण का शिकार हो गए हैं। इस बात की जानकारी उनके आधिकारिक फेसबुक पेज के जरिए फैंस को दी गई है।

सिंगर के फेसबुक पर उनकी टीम की तरफ से एक मैसेज लिखा गया है जिसमें लिखा है, ‘दुर्भाग्य से सानू दा का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। प्लीज़ उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ करें। शुक्रिया। टीम कुमार शानू’।  बीएमसी ने उस पूरे फ्लोर को सील कर दिया है जहां शानू दा रहते हैं’।

वहीं बॉम्बे टाइम्से से बात करते हुए उनकी पत्नी ने बताया कि ‘अगर उनकी (कुमार शानू) तबीयत ठीक हो गई और वो ठीक महसूस करेंगे तो 8 नवंबर को यहां (लॉस एजेलिस) आ जाएंगे।

फिलहाल वो क्वारंटाइन हैं। हालांकि वो लॉकडाउन की वजह से पिछले 9 महीने से हम लोगों से नहीं मिले थे, इसलिए वो हमसे मिलने के लिए बहुत उत्साहित थे। लेकिन अब अगर वो ट्रेवल करने में ठीक महसूस नहीं करेंगे तो हम लोग उनके पास मुंबई चले जाएंगे और वहीं त्यौहार सेलिब्रेट करेंगे’।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button