कांग्रेस नेता अहमद पटेल के घर संदेसरा घोटाले में पहुंची प्रवर्तन निदेशालय की टीम

नई दिल्ली. कांग्रेस  नेता अहमद पटेल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. प्रवर्तन निदेशालय  की टीम पूछताछ के लिए उनके घर पर पहुंची है. कहा जा रहा है कि संदेसरा घोटालेमें उनका बयान रिकॉर्ड किया जा रहा है. अहमद पटेल ने जांच एजेंसी को कहा था कि उनकी उम्र 60 साल से ज्यादा है इसलिए वो पूछताछ के लिए ईडी के ऑफिस नहीं जा सकते हैं. इसी को देखते हुए ईडी की टीम शनिवार को उनके घर पहुंची.

क्या है घोटाला?
ईडी के मुताबिक संदेसरा स्कैम पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के घोटाले से भी बड़ा है. ईडी के सूत्रों के मुताबिक स्टर्लिंग बॉयोटेक कंपनी लिमिटेड और संदेसरा ग्रुप के मेन प्रमोटर नितिन संदेसरा, चेतन संदेसरा और दीप्ति संदेसरा ने फर्जी कंपनियां बनाकर कई बैंकों को करीब 14,500 करोड़ का चूना लगाया. पिछले साल ईडी ने इस मामले की जांच के तहत स्टर्लिंग बायोटेक की 9,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की थी. इसमें नाइजीरिया में तेल रिग, पोत, एक कारोबारी विमान और लंदन में एक आलीशान फ्लैट शामिल है. इसी घोटाले के तहत अहमद पटेल से पूछताछ की जा रही है.

अक्टूबर 2017 में संदेसरा ग्रुप पर सीबीआई के एफआईआर दर्ज करने के बाद ईडी ने केस दर्ज किया था. सीबीआई ने 5383 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में संदेसरा ग्रुप के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button