नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण की संख्या बढ़कर शनिवार को तीन लाख के पार चली गई. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह 8 बजे से शनिवार सुबह 8 बजे यानी 24 घंटों के जारी आंकड़ों के अनुसार देश में फिलहाल 145779 एक्टिव केस हैं. वहीं डिस्चार्ज मरीजों की संख्या बढ़कर हो 154329 गई है. इसके साथ ही मृतकों की संख्या 8884 हो गई है. बीते 24 घंटे में देश में संक्रमण के 11,458 नए मामले सामने आए और मृतकों की संख्या में 386 की बढ़ोतरी हुई. वहीं डिस्चार्ज मरीजों की संख्या में 7,135 का उछाल आया. नये आंकड़ों के अनुसार देश कोरोना के कुल 308,993 मामले हैं.
ताजा आंकड़ों के अनुसार तमिलनाडु में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 1,982 नए मामले सामने आए और 18 लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के मामले 40,000 पार कर गये और अब तक 397 लोगों की कोविड-19 से जान जा चुकी है. महाराष्ट्र में शुक्रवार को सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के 3439 मामलों के साथ ही प्रदेश में इससे संक्रमित लोगों की संख्या एक लाख के आंकड़े को पार कर 1,01,141 हो गयी है.
Back to top button