एक साल की सफलता ने पीएम मोदी को बनाया वैश्विक नेता:Trivendra Singh Rawat

देहरादून, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर कहा कि इस एक वर्ष की सफलता ने प्रधानमंत्री मोदी को वैश्विक नेता के रूप में स्थापित किया है। इस कार्यकाल में उन्होंने देश की वर्षों पुरानी मांग अनुच्छेद-370 को समाप्त किया, तीन तलाक से देश को मुक्ति दिलाई और राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून, किसान सम्मान योजना, छोटे व्यापारियों को पेंशन, करतारपुर साहिब कॉरिडोर, यूएपीए एक्ट में संशोधन, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना और वर्तमान में कोरोना वायरस के खिलाफ एक सफल रणनीति के तहत देश में लाखों लोगों के जीवन को बचाने की मुहिम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कार्यकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button