कोरोना की सबसे खराब स्थिति के लिए भी देश को किया तैयार: डॉ. हर्षवर्धन
कोरोना वायरस के मामले देश में लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले कई दिनों से रोजाना तीन हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 60 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि कई देशों में जिस तरह की बहुत खराब स्थिति है, उस तरह की स्थिति शायद ही भारत में हो। उन्होंने कहा कि लेकिन इसके बावजूद भी भारत सबसे खराब हालात के लिए भी पूरी तरह से तैयार है।
उन्होंने आगे कहा कि देश में मृत्यु दर लगभग 3.3 फीसदी बनी हुई है और रिकवरी दर 29.9 फीसदी तक बढ़ गई है। यह बहुत अच्छे संकेत हैं।
बता दें कि देश में कोरोना वायरस के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर शनिवार को 1,981 हो गई है। पिछले 24 घंटों में इस वायरस के कारण 95 लोगों की मौत हुई है और 3,320 नए मामले सामने आए है