COVID-19 UPDATE 1800 मामलों की UP में पुष्टि, राजस्थान और MP में 2000 से ज्यादा केस
कोरोना वायरस (COVID-19) के उत्तर प्रदेश में लगभग 1800 मामलों की पुष्टि हो गई है। वहीं राजस्थान और मध्य प्रदेश में 2000 से ज्यादा केस सामने आ गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा आज सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस से 824 लोगों की मौत हो गई है। देश में अब तक 26496 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 5804 लोग ठीक हो गए हैं। 19868 लोगों का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 1990 मामले सामने आए हैं और 49 लोगों की मौत हो गई है