Uttrakhand : कुल 40 मरीज हुए संक्रमित :देहरादून में एक साल का बच्चा और सेना की डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव,

देहरादून VON NEWS :  विकासनगर और सेलाकुई के बीच स्थित एक क्वारंटीन सेंटर में रह रहे परिवार का एक वर्षीय बच्चा कोरोना संक्रमित पाया गया है। उसे इलाज के लिए दून अस्पताल  लाया जा रहा है। दून अस्पताल के डिप्टी एमएस और कोरोना स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. एनएस खत्री ने इसकी पुष्टि की है।
देहरादून में एक  भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। प्रभारी सचिव पंकज कुमार पांडेय ने इसकी पुष्टि की है। 39 में से नौ मरीज सही होकर अस्पताल से जा चुके हैं।

उधर रामनगर में भी एक जमाती कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 40 हो गई है।

 देहरादून ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी, अल्मोड़ा जनपदों में 39 संक्रमित मामले सामने आए हैं। चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत जनपद में अभी तक कोई पॉजिटिव मामला नहीं आया है।

कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले पाए जाने से देहरादून जनपद को रेड जोन घोषित किया गया है, जबकि सात जनपदों में पॉजिटिव मामला नहीं आने से ग्रीन जोन में रखा गया है।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button