मोटापा हो सकता है कोरोना वायरस से संक्रमित !
VON NEWS: अधिक वज़न होना भी कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के लिए एक बड़े जोखिम से कम नहीं है। फ्रांस के महामारी विशेषज्ञ ने इस बारे में बात करते हुए कहा, कि खासकर अमेरिका के लिए क्योंकि, वहां, मोटापे का स्तर काफी अधिक है।
प्रोफेसर जीन-फ्रैंकोइस डेलफरासी, जो वैज्ञानिक परिषद के प्रमुख हैं और महामारी के समय सरकार के बड़े सलाहकार हैं, उन्होंने कहा, “फ्रांस के 67 मिलियन नागरिकों में से 17 मिलियन को कोरोनो वायरस से गंभीर रूप से ख़तरा है, जिसके पीछे उम्र, पूर्व गंभीर बीमारी और मोटापा है।”
उन्होंने कहा, “ये वायरस बेहद ख़तरनाक है, ये नौजवान लोगों को भी अपना शिकार बना रहा है, खासकर जो मोटापे के शिकार हैं। जो लोग मोटापे से ग्रस्त हैं, उन्हें खासकर सचेत रहने की ज़रूरत है। यही वजह है कि हम अमेरिका में अपने दोस्तों को लेकर परेशान हैं, जहां मोटारा एक आम बीमारी है। वहां ज़्यादातर समस्याएं मोटापे से जुड़ी हुई ही हैं।”
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: