देश में अब तक 258 मौतें / आज 26 संक्रमितों ने दम तोड़ा; महाराष्ट्र में मरने वालों की संख्या हुई 108 !

नई दिल्ली.VON NEWS:  देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को देशभर में 26 संक्रमितों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। देश में कोरोना के चलते अब तक 258 लोगों की जान जा चुकी है। मुंबई में 20 घंटे के अंदर सबसे ज्यादा 10 मरीजों ने जान गंवाई है। इसी के साथ मुंबई में मरने वालों की संख्या 64 हो गई। मध्यप्रदेश के इंदौर में शुक्रवार को एक डॉक्टर समेत चार लोगों की मौत हुईं। गुरुवार को भी यहां एक डॉक्टर की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 27 मरीज कोरोना के चलते दम तोड़ चुके हैं। गुजरात में तीन मरीजों और आंध्र प्रदेश में दो मरीजों की जान गई। चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, तमिलनाडु, कर्नाटक, पंजाब और असम में भी एक-एक की जान गई। इससे पहले गुरुवार को देशभर में 34 लोगों की जान गई थी।

शुक्रवार को हुईं मौतें  
मध्य प्रदेश : इंदौर में आज चार लोगों की जान गई। सीएमएचओ प्रवीण जड़िया ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे 65 साल के पूर्व जिला आयुष अधिकारी निवासी ब्रह्मबाग की कोरोना से मौत हो गई। वे धार में पोस्टेड थे। वर्तमान में निजी प्रैक्टिस कर रहे थे। इससे पहले गुरुवार को डॉक्टर शत्रुघ्न पंजवानी की मौत हुई थी। उनकी उम्र 62 साल थी। इसके अलावा, कोरोना संक्रमित 52, 65 और 70 साल के मरीजों ने भी दम तोड़ दिया।
हरियाणा: गुड़गांव में 76 साल की इटली की महिला नागरिक की मौत हो गई। यह संक्रमित महिला मेदांता अस्पताल में पांच मार्च से एडमिट थी। इस महिला को इटली के ही 13 अन्य संदिग्धों के साथ भर्ती कराया गया था। बाकी सभी स्वस्थ हो गए थे।
चंडीगढ़: चंडीगढ़ में 77 साल की महिला की सात मार्च को मौत हो गई थी। उसे खांसी और सांस लेने में दिक्कत के चलते स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, शुक्रवार को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है।

पंजाब: मोहाली में शुक्रवार को 78 साल की बुजुर्ग महिला का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। इनकी मौत 7 अप्रैल को हुई थी।

असम : राज्य में पहली मौत दर्ज की गई। यहां  65 साल के बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।

आंध्र प्रदेश और गुजरात: गुरुवार की शाम से शुक्रवार की सुबह तक गुजरात में तीन और आंध्र प्रदेश में दो मौतें हुईं।

महाराष्ट्र : मुंबई में आज 10 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई। इनमें 4 महिलाएं और 6 पुरुष थे। मृतकों में 46 साल से लेकर 75 साल के संक्रमित मरीज थे। 7 मृतक डायबिटीज और दो हाइपरटेंशन के मरीज भी थे। 2 मरीजों में किडनी की समस्या थी। जबकि 45 साल के एक मृतक में पहले से कोई बीमारी नहीं थी।

तमिलनाडु : राज्य के चीफ सेक्रेटरी के मुताबिक शुक्रवार को एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 9 मरीजों की जान जा चुकी है।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:

लॉकडाउन नहीं होता तो भारत में 8 लाख से ज्यादा होते कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button