धारावी में 5 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि

VON NEWS: मुंबई के धारावी में 5 और कोरोना पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के मुताबिक धारावी में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 22 हो गई है। फिलहाल देश में कोरोना वायरस से अब तक करीब 200 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 199 तक पहुंच गया है। पिछले 12 घंटे में 547 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 30 लोगों की मौत हुई है। कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या भी बढ़कर 6412 तक पहुंच गई है, जिनमें से 5709 लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं 504 लोग ठीक हो चुके हैं।कोरोना महामारी की चपेट में लगभग पूरी दुनिया आ गई है। अमेरिका की बात की जाए तो यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के कारण 1700 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।अब तक विश्व के 192 देशों में पहुंच चुके कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों का आंकड़ा 15 लाख के पार पहुंच चुका है।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: पंजाब में अब तक कोरोना से 11 लोगों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button