बहराइच में प्रधान ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या

बहराइच,VON NEWS: लॉकडाउन के बीच भी जिलों में अपराधिक घटनाओं पर रोक नहीं लग रही है। बहराइच के रुपईडीहा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात प्रधान ने लाइसेंसी रिवाल्वर से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। गोली चलाने में बेटी भी घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रधान को गिरफ्तार कर लिया। अभी हत्या की वजह को लेकर पूछताछ चल रही है।

यह है मामला  

मामला रुपईडीहा थाना क्षेत्र का है। बुधवार देर रात रात ग्राम प्रधान गंगापुर रवीश कुमार पांडे  ने अपने लाइसेसी डबल बैरेल 12 बोर बंदूक से अपनी पत्नी 40 वर्षीय कुसुम पांडे को गोली मार दी। घटना में प्रधान की 14 वर्षीय बेटी खुशी को भी गोली लगी। गोली चलने के शोर के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया। वहीं खुशी को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा।

दर्ज हुआ मुकदमा 

पुलिस ने ग्राम प्रधान रवीश कुमार पांडे के विरुद्ध हत्या व जान से मारने डालने के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मृतका के भाई आशीष मणि त्रिपाठी, ग्राम प्रधान पूरे डाढू थाना वजीरगंज जिला गोंडा की तहरीर पर दर्ज हुआ है। आरोपी ग्राम प्रधान रवीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: सिद्धार्थनगर में भी कोरोना का खतरा 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button