स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी, जानिए मुख्य बातें
VON NEWS: कोरोना वायरस महामारी के इस दौर में हर किसी को अपने स्वास्थ्य की फिक्र है। अनचाहे मेडिकल आपातकाल की स्थिति में आपको स्वास्थ्य का ही नहीं, बल्कि बड़ा आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। एक हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी ऐसी आपात स्थिति आने पर आपको और आपके परिवार को आर्थिक संकट से बचाने का काम करती है। भारत में स्वास्थ्य बीमा के बेहद कम विस्तार को देखते हुए इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) एक मानक हेल्थ कवर पॉलिसी लेकर आया है, जिसकी पेशकश सभी सामान्य और स्टैंडअलोन स्वास्थ्य बीमाकर्ताओं द्वारा जरूर की जानी चाहिए। यह मानक हेल्थ पॉलिसी आरोग्य संजीवनी है।
1. जो भी इंश्योरेंस कंपनियां इस पॉलिसी की पेशकश करेगी, उन सभी के यहां इस पॉलिसी का नाम और कवरेज सब एक जैसा ही होगा। साथ ही को-पेमेंट और सब-लिमिट्स भी एक जैसी ही होगी।
2. यह पॉलिसी इंडिविजुअल और फैमिली फ्लॉटर दोनों आधार पर उपलब्ध होगी।
3. यह पॉलिसी एक साल के लिए है। इसका मतलब है कि पॉलिसी धारक लगातार पॉलिसी का लाभ लेने के लिए इसका हर साल नवीकरण करा सकेगा।
4. आरोग्य संजीवनी कम से कम एक लाख और अधिकतम पांच लाख के बीमा की पेशकश करती है।
5. दूसरी अन्य हेल्थ पॉलिसीज की तरह ही आरोग्य संजीवनी भी 30 दिनों के न्यूनतम प्रतिक्षा समय और डिजीज स्पेसिफिक प्रतिक्षा समय के साथ आती है।
6. इस मानक पॉलिसी में पॉलिसीधारक को पोर्टेबिलीटी की सुविधा भी दी जाती है।
7. आरोग्य संजीवनी हेल्थ पॉलिसी में दांतों के उपचार और प्लास्टिक सर्जरी भी कवर होती है, बशर्ते यह किसी बिमारी या चोट के कारण जरूरी हो।
8. इस पॉलिसी में मातृत्व से संबंधित उपचार, वजन कम करना, बांझपन, लिंग परिवर्तन, साहसिक खेल और कानून के उल्लंघन या युद्ध कं चलते हुए खर्च पर कवरेज नहीं दी जाती है। साथ ही इस पॉलिसी में ओपीडी के खर्चों की भी कवरेज नहीं होती है।
9. आरोग्य संजीवनी अन्य दूसरी तुलनात्मक हेल्थ पॉलिसीज की तुलना में सस्ती होती है। उदाहरण स्वरूप एक 35 साल के व्यक्ति के लिए 5 लाख का बीमा HDFC Ergo में 6,755 रुपये के प्रीमियम पर हो जाता है।
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: सेंसेक्स में 2027 अंकों का उछाल