चार भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों का प्रशिक्षण रुका;
नई दिल्ली,VON NEWS: कोरोना वायरस प्रकोप के चलते देश-विदेश में सभी आवश्यक कार्यक्रम रद होते जा रहे हैं। अब 2020 के गगनयान मिशन के तहत होने वाली ट्रेनिंग पर भी इसक असर पड़ा है। इस मिशन का हिस्सा बनने वाले चार भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों की ट्रेनिंग को रोक दिया है।
रूसी अधिकारियों ने 2022 में गगनयान मिशन के तहत मानव उड़ान के लिए अंतरिक्ष यात्री बनने के इच्छुक चार भारतीय के प्रशिक्षण को रोक दिया है। आइएएफ से मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय वायु सेना के चार पायलट जिनमें एक ग्रुप कैप्टन और तीन विंग कमांडर शामिल हैं। मॉस्को के गगारिन रिसर्च एंड टेस्ट कोस्मोनॉट ट्रेनिंग सेंटर के पास उन्हें ट्रेनिंग दी जानी थी, लेकिन लॉकडाउन के चलते यह ट्रेनिंग बंद कर दी गई।
बता दें कि गगनयान 2020 मिशन के लिए भारतीय वायु सेना के चार पायलटों में से एक को अपनी उड़ान के दौरान गगनयान में जाने के लिए एक लंबी चयन प्रक्रिया के बाद चुना जाएगा। एक साल के अंदर भारतीय ट्रेनिंग को एक साल के अंदर स्पेन में योजना बनाई जा रही है।
मिशन गगनयान में अंतरिक्ष में जाने वाले भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों के लिए, डिफेंस फूड रिसर्च लेबोरेटरी, मैसूर द्वारा एग रोल, वेजिटेबल रोल, इडली, मूंग दाल हलवा और वेज पुलाव सहित खाद्य पदार्थ तैयार किए गए हैं। प्रयोगशाला उन्हें उपलब्ध कराने के लिए फूड हीटर भी तैयार कर रही है।
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: संक्रमण के मद्देनजर पीएसए में बंद 18 लोग रिहा होंगे