सिस्टम में बदलाव का ताना-बाना बुनने में जुटे उद्योगपति:
नई दिल्ली,VON NEWS: हरियाणा के उद्यमी देश में कोराेना संकट और इसके कारण लाूगू लॉक डाउन के मद्देनजर अपने उद्योग और व्यापार के सिस्टम में बदलाव की तैयारी कर रहे हैं। वह नई व्यवस्था ताना-बाना बुनने में जुटे हुए हैं। वे सरकार से इसके लिए रियासत और राहत की भी मांग कर रहे हैं। उद्यमी कर्मचारियों को लेकर भी नियमों व प्रावधान में छूट की मांग की है।
उद्यमियों की सरकार से राहत व रियायत की मांग, कर्मचारियों को लेकर प्रावधान में भी छूट मांगा
लाॅकडाउन के बाद आर्थिक मंदी से जूझने के तरीकों पर कर रहे हैं मंथन
अभी तक भारतीय उद्यमियों को इस बाबत चीन के ही कुछ उद्यमियों के संपर्क से टिप्स मिल रहे हैं लेकिन, वे भारतीय सरकार के मापदंड पर कितना खरा उतरेंगी, यह भी भविष्य के गर्भ में हैं। लाॅकडाउन के बाद की स्थिति क्या रहेगी और सरकार किस तरीके से लॉकडाउन को खुलवाएगी, इसके ऊपर इन उद्यमियों का अगला कदम निर्भर रहे
चीन के आर्थिक बहिष्कार पर हो रही हैं चर्चा
फरीदाबाद और गुरुग्राम हरियाणा ही नहीं बल्कि देश के बड़े औद्योगिक नगर हैं। इन शहरों के उद्यमियों की लॉकडाउन के दौरान अमेरिका, स्पेन, इटली सहित यूरोप के अन्य अहम देशों के उद्यमियों व व्यापारियों से भी चर्चा हो रही हैं। प्रमुख निर्यातक नरेंद्र अग्रवाल बताते हैं कि विश्व के प्रमुख देश इस समय चीन से खासे नाराज हैं और वहां के उद्यमी व व्यापारी भारत की तरफ नजर लगाए हुए हैं। इटली, अमेरिका, स्पेन के कुछ उद्यमियों का तो यहां तक कहना है कि यदि भारत की तरफ से सहयोग मिला तो विश्व के प्रमुख देश चीन पर आर्थिक प्रतिबंध लगाएंगे। क्योंकि चीन ने कोराेना वायरस के प्रति विश्व भर को भ्रम में रखा।
पीएम को पत्र लिखकर मांगी सुविधाएं
हरियाणा के उद्यमियों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि लॉकडाउन के दौरान उन पर घर बैठे कर्मचारियों के वेतन के लिए दबाव नहीं बनाया जाए। इसके लिए सरकार उद्योगों की समस्याओं के मद्देनजर आदेश जारी करे। इन उद्यमियों का कहना है कि कर्मचारियों को लॉकडाउन के समय का वेतन अग्रिम राशि के रूप में दिलवाया जाए
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: सरकार की चेतावनी का असर- छिपे 150 तब्लीगी जमाती बाहर आए,