उत्तराखण्ड : 26 पॉजिटिव: तबलीगी जमात ने बिगाड़ा खेल, करीब 23 जमाती पॉजिटिव:
नैनीताल जिले के कालाढूंगी से आज रविवार को 1 व देहरादून के सुद्धोवाला में 3 मरकज तबलीगी जमाती कोरोना संक्रमित व्यक्ति और मिलने से उत्तराखण्ड में कोरोना वायरस COVID-19 की संख्या 26 हो गई है। जबकि 26 में से 2 IFS अधिकारी स्वस्थ हो कर अपने घर पर हैं।
देहरादून– 14
नैनीताल– 06
उधमसिंह नगर– 04
पौड़ी गढ़वाल– 01
हरिद्वार– 01
पहाड़ी लोग व पहाड़ी जिले संक्रमण से सेफ–
अभी तक पहाड़ी जिले व पहाड़ी लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से बचे हुए हैं। देहरादून, नैनीताल व पौड़ी गढ़वाल में भी कोरोना वायरस पहाड़ी क्षेत्रों व लोगों से फिलहाल दूर ही है। जबकि हरिद्वार और उधमसिंह नगर पूर्ण रूप से तराई (प्लेन) इलाके हैं।
उत्तराखण्ड के 23 तलबिगी जमाती पोसिटिव–
उत्तराखण्ड में अभी तक कुल 26 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। 26 में से 20 के तलबिगी जमाती होने की खबर है। जबकि देहरादून जनपद के 3 तलबिगी जमाती प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) में पॉजिटिव मिले थे। उन्हें वहीं आइसोलेशन में रखा गया है।
हरिद्वार का गैंडीखाता, देहरादून का भगतसिंह कलोनी व कारगी ग्रांट सीज–
हरिद्वार के गैंडीखाता ग्राम के गुज्जर बस्ती में 98 तबलीगी जमाती मिलने पर उसे जिला प्रशाशन ने सीज कर दिया था। देहरादून के भगतसिंह कालोनी से 3 तबलीगी जमाती कोरोना पॉजिटिव व कारगी ग्रांट से 2 तलबीगी जमाती पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने उन्हें भी सीज कर दिया है।