कनिका कपूर का कोरोना वायरस का पांचवा टेस्ट आया नेगेटिव!

नई दिल्ली,VON NEWS: फिल्म एक्ट्रेस कनिका कपूर ने का पांचवा कोरोना वायरस का टेस्ट नेगेटिव आया हैंl यह टेस्ट कल शाम किए गए थे। उनके तीनों बच्चे खुशी से नाच रहे हैं।इस बारे में ANI ने ट्वीट किया हैंl उन्होंने लिखा है, ‘बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर का COVID-19 के लिए पांचवा टेस्ट नेगेटिव आया हैंl हालांकि उन्हें लखनऊ के PGI अस्पताल में रहना होगाl जब तक कि उनका और एक टेस्ट नेगेटिव नहीं आ जाताl’

इस बारे में संजय गांधी पीएचआईएमएस अस्पताल के डॉ. धीमान ने स्पॉटबॉय को बताया कि कनिका का कोरोना वायरस का टेस्ट नेगेटिव आया हैंl वह कहते है, ‘कनिका ने का टेस्ट नेगेटिव आया हैl’ डॉ. धीमान ने यह भी बताया हैं कि एक बार और टेस्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगीl अलग परीक्षण अगले 48 घंटों में किया जाएगा।

गौरतलब है कि कनिका कपूर का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद लखनऊ में अफरा-तफरी मच गई थींl  कई लोगों को अपने आपको सेल्फ-आइसोलेशन में डालना पड़ा थाl इसमें कई नामी-गिरामी नेता और सरकारी बाबू शामिल थेl गौरतलब है कि कनिका कपूर पर अपनी ट्रेवल हिस्ट्री छिपाने का आरोप लगा थाl वह लंदन से मुंबई और फिर लखनऊ आई थीं और इस बीच उन्होंने कई पार्टी भी की थींl इसके चलते वह कई लोगों के संपर्क में आई और इस बीमारी के फैलने का खतरा बढ़ गयाl

कनिका कपूर बॉलीवुड सिंगर है और कई फिल्मों में गाने गा चुकी हैंl इसमें बेबी डॉल फेमस हैंl वह कई लाइव शो भी कर चुकी हैl अब भी कनिका पर खतरा बना हुआ है और उनकी अगली रिपोर्ट पर ही यह कहा जा सकता हैं कि उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज करेंगे या नहींl हालांकि यह उनके लिए और उनके फैन्स से लिए एक राहत की खबर हैंl उनके फैन्स ने अब राहत की सांस ली होगीl

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर कोरोना वायरस के खिलाफ लङाई में एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button