लॉकडाउन में ड्रोन कैमरे से शहर की निगरानी कर रही देहरादून पुलिस!
देहरादून।VON NEWS: लॉकडाउन के दौरान देहरादून पुलिस शहर के चप्पे-चप्पे पर ड्रोन कैमरे से निगरानी रख रही है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु वर्तमान में सम्पूर्ण देश मे किये गए लॉक डाउन के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा जनपद के सभी संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरो की सहायता से लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।
इसी के चलते शनिवार को जनपद पुलिस द्वारा आईटीडीए की ड्रोन टीम की सहायता से देहरादून के नगर क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर भीड़ के संबंध में जानकारी प्राप्त करने तथा नियमों का पालन न करने वाले लोगो को चिन्हित करने हेतु ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी की गई।
इस दौरान नगर क्षेत्र अंतर्गत पटेल नगर क्षेत्र में लालपुल, संजय कालोनी, नई बस्ती, चमनपुरी, ट्रांसपोर्ट नगर, पित्थूवाला, मेहुवाला, आईएसबीटी, आजाद कॉलोनी, इंडस्ट्रियल एरिया पटेल नगर, ब्रम्हपुरी, शिमला बायपास, मोहब्बेवाला, चंद्रबनी आदि क्षेत्रों में, थाना डालनवाला क्षेत्र में काली मन्दिर कालोनी, करणपुर, नालापानी चैक, सर्वे चौक, परेड ग्राउण्ड, ई0सी0 रोड आदि क्षेत्र में, थाना रायपुर क्षेत्र में आजाद नगर, भगत सिंह कॉलोनी, जैन प्लॉट, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, महाराणा प्रताप चौक, नथुवावाल रोड, वाणी विहार आदि क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे से नज़र रखी गई।
इसके अलावा थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत घंटाघर, इनामुल्ला बिल्डिंग, सहारनपुर चौक, आढत बाजार, धामावाला, रीठा मन्डी, सिंघल कालोनी, मद्रासी कालोनी, कावंली रोड आदि क्षेत्र में तथा थाना नेहरू कालोनी क्षेत्र में रिस्पनापुरम कालोनी, रिस्पना पुल, दीपनगर, अजबपुर फ्लाई ओवर आदि क्षेत्रों में तथा थाना बसन्त विहार
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: अब आपको मिलेगा मुख्यमंत्री से बात करने का मौका!